Kangana Ranaut: का आखिर क्यों CISF Kulwinder Kaur ने थापरकाण्ड बना डाली जानिए कारण

Kangana Ranaut:  का आखिर क्यों CISF Kulwinder Kaur ने थापरकाण्ड: हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीतकर भाजपा की सांसद बनी कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। थप्पड़ मारने की आरोपी CISF जवान कुलविंदर कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के बाद कु​लविंदर कौर का परिवार और पूरा गांव उसके समर्थन में नजर आ रहा है

Kangana Ranaut:  का आखिर क्यों CISF Kulwinder Kaur ने थापरकाण्ड

Kangana ranaut


Kangana Ranaut:

बॉलीवुड क्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को बीते दिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक CISF  कर्मी ने थप्पड़ जड़ दिया था. ये मामला अब तेजी से तूल पकड़ रहा है.

 राजनेताओं से लेकर सेलेब्स तक इस घटना पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है और इसे गलत बताया है. वहीं सीआईएसएफ कांस्टेबल (Kangana Ranaut Kulwinder Kaur CISF Constable) को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. 

Kangana Ranaut VS CISF Kulwinder Kaur

दरअसल गुरुवार को कंगना रनौत दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंची थीं. वो जैसे ही हवाई अड्डे के बोर्डिंग पॉइंट पर गईं वहां मौजूद CISF अधिकारी Kulwinder Kaur ने उन्हें थप्पड़ मार दिया. इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

Kangana Ranaut:  का आखिर क्यों CISF Kulwinder Kaur ने थापरकाण्ड


जब कंगना रनौत कल होने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही थीं उसी वक्त एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने थप्पड़ मारा था. घटना का संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ के पुलिस अधीक्षक (जासूस) केएस संधू चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचे और कंगना रनौत घटना के संबंध में सीआईएसएफ अधिकारी के साथ बैठक की.

केएस संधू ने कहा,"सीआईएसएफ कमांडेंट ने मुझे बुलाया है, मैं जांच के लिए एयरपोर्ट जा रहा हूं. मैं सीआईएसएफ कमांडेंट बनकर आपको बता दूंगा." इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

फिलहाल सीआईएसएफ कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

आरोपी CISF कर्मी ने क्या कहा?

इस बीच, सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कहा कि उनकी मां उन किसानों में शामिल थीं जो कृषि कानूनों के खिलाफ धरना दे रही  थी , जिन्हें अब निरस्त कर दिया गया है. उन्होंने आगे कहा," की उन्होंने कहा था

Kangana Ranaut:  का आखिर क्यों CISF Kulwinder Kaur ने थापरकाण्ड



कि किसान 100 रुपये के लिए वहां बैठे हैं. क्या वह वहां जाकर बैठेंगी? मेरी मां वहां बैठी थीं और विरोध कर रही थीं जब उन्होंने यह बयान दिया

Kangana Ranaut: कंगना के थप्पड़कांड पर क्या  बोले हरियाणा के मंत्री

Kangana Ranaut: लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर हरियाणा के पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि भाजपा नेता हरियाणा के चुनाव परिणाम से खुश नहीं हैं, जबकि हम लोग बेहद खुश हैं.

BJP उम्मीदवारों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. लोगों ने हमारा जो साथ दिया और जो समर्थन किया हम उसको स्वीकार करते हैं और उसका स्वागत भी करते हैं.

चुनाव परिणाम के बाद BJP अब तीसरी बार फिर से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. भाजपा जो कहती है वह करके भी दिखती है.

भाजपा ने धारा 370, राम मंदिर, तीन तलाक जैसे जो वादे किए थे उन वादों को पूरा भी करके दिखाया. वहीं, उन्होंने Kangana ranaut को थप्पड़ मारने के मामले पर भी बड़ा बयान दे दिया.

उन्होंने कहा, भाजपा का तीसरी बार सरकार बनना ही साबित करता है कि पहले कुछ लोगों ने जनता का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए किया.

उन्हें लोगों से और देश से कोई मतलब नहीं था. उन्हें सिर्फ अपनी सत्ता से मतलब था. चुनाव के दौरान गलत तरीके से काम करने पर जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उसको लेकर महिपाल ढांडा ने कहा कि एक अधिकारी और एक नेता की कोई जाति नहीं होती अगर कोई अधिकारी किसी बात से प्रभावित होकर गलत काम करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए.

एक अधिकारी अपने कामकाज में राजनीति को शामिल नहीं कर सकता और अगर वैसा करता है तो यह सही नहीं है. सरकार को जानकारी मिली थी कि इन अधिकारियों ने जानबूझकर चुनाव के दौरान लोगों को परेशान किया है और अपनी ड्यूटी सही तरीके से नहीं निभाई. इसलिए सरकार उनके लिए जो कदम उठाया वह उचित है.

पूरे एयरपोर्ट को कर सकते हैं तबाह

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले पर उन्होंने कहा, किसान आंदोलन खत्म हो चुका है. केंद्र सरकार ने कृषि कानून को वापस ले लिए.

 उनपर अब ऐसी सोच रखना सही नहीं है. एक सुरक्षाकर्मी की ओर से इस घटना को अंजाम दिया गया. सुरक्षाकर्मी की सोच ऐसी नहीं होनी चाहिए.

 क्योंकि ऐसी सोच वाले लोग तो पूरे एयरपोर्ट को भी तबाह कर सकते हैं और लोगों को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस बात को बहुत गंभीरता से लेकर इस पर कार्रवाई होनी चाहिए.


बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मामला

कंगना रनौत के साथ एयरपोर्ट पर हुई घटना को लेकर उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए. क्योंकि कुछ शक्तियां लोगों को अपनी जहरीली सोच में उलझा रही हैं और आम लोग ऐसा काम कर रहे हैं. इस तरह की घटनाएं सामान्य नहीं हैं बल्कि इन घटनाओं के पीछे की सोच देश के लिए बहुत हानिकारक है. हमें ऐसी शक्तियों को रोकना होगा, जो लोगों को बरगलाकर उनमें इस तरह की विचारधारा पैदा कर रही हैं.

Comments