- Get link
- X
- Other Apps
MHT CET Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीएम और पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी परिणाम की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबासइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों www.cetcell.mahacet.org और www.mhtcet2024.mahacet.org पर देख सकते हैं।
परिणाम की घोषणा 16 जून 2024 को की गई थी। MHT CET Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने आज, 16 जून को पीसीएम और पीसीबी के लिए एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 घोषित कर दिया है
जो भी उम्मीदवार पीसीएम, पीसीबी के लिए आयोजित महाराष्ट्र संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट का लिंक (cetcell.mahacet.org.) पर एक्टिव है।
एमएचटी सीईटी परिणाम 2024 एक स्कोरकार्ड के रूप में घोषित किया गया है, जिसमें उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंक और उनकी अखिल भारतीय रैंक और राज्य रैंक शामिल है। एमएचटी सीईटी परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि सहित अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
ऐसे Downlode करें स्कोरकार्ड
1. वेबसाइट पर जाएं: cetcell.mahacet.org या mhtcet2024.mahacet.org
2. लिंक पर क्लिक करें: MHT CET परिणाम 2024 का लिंक
3. लॉगिन करें: अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें
4. कैप्चा कोड दर्ज करें और "लॉगिन" पर क्लिक करें
5. परिणाम देखें: स्क्रीन पर दिखाई देगा
6. डाउनलोड और प्रिंट करें: भविष्य में उपयोग के लिए
टाई-ब्रेकिंग नीति
यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो रैंकिंग के लिए निम्नलिखित चरण लागू किए जाएंगे:
1. भौतिकी में कम गलत उत्तर वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
2. रसायन विज्ञान में कम गलत उत्तर होने पर विचार किया जाएगा।
3. गणित/जीव विज्ञान में कम गलत उत्तर वाले को वरीयता दी जाएगी।
4. 12वीं कक्षा में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
5. उम्र में बड़े उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
- Get link
- X
- Other Apps
.jpg)
Comments
Post a Comment